फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर मंडल से सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं मिला जीपीएफ

भरमौर मंडल से सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं मिला जीपीएफ

Thu, 07 Dec 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
भरमौर मंडल से सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं मिला जीपीएफ
Tension
विज्ञापन

नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। लोक निर्माण विभाग भरमौर से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को जीपीएफ के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्त हुए करीब पांच साल से आठ साल का समय बीत चुका है। मगर अभी तक जीपीएफ सेवानिवृत कर्मचारियों के अकाउंट में नही डाला गया है। इसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारी अमरो पुत्र ब्याजू राम, मोहण पुत्र साला, ज्ञानू पुत्र ब्याजू और अमरो पुत्र हरिया ने बताया कि उन्हें लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए काफी समय बीत चुका है। मगर अभी तक विभाग की ओर उनके जीपीएफ की अदायगी नहीं की गई है। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतें पेश आ रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बताया कि इस बारे में भरमौर कार्यालय में कई बार चक्कर काट चुके हैं। मगर जीपीएफ अदायगी का इंतजार कम नहीं हो रहा है। विभागीय अफसर जल्द भुगतान करने का ही आश्वासन देते आ रहे हैं। गौरतलब है कि उक्त कर्मचारियों की तैनाती लोक निर्माण विभाग भरमौर बेलदार के रूप में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में भरमौर डिवीजन के कुछ पंचायतें चंबा डिविजन में स्थानांतरित कर दी थी। हालांकि वे भरमौर डिविजन के तहत ही सेवानिवृत्त हुए। बीस से 25 वर्ष सेवाएं देने के बाद भी जीपीएफ के लिए यहां-वहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भटकना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग भरमौर से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द उनके जीपीएफ का भुगतान किया जाए। लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिशाषी अभियंता दीपक महाजन का कहना है कि विभाग कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि दो माह के भीतर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed