{"_id":"5a00a2564f1c1bd0538bb8ce","slug":"91509990998-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजराड़ू में लगे जाम में फंसी एसडीएम की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजराड़ू में लगे जाम में फंसी एसडीएम की गाड़ी
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। भंजराड़ू मुख्यालय में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से हर समय जाम लग जाता है। सोमवार को इस जाम में काफी देर तक एसडीएम भी फंसे रहे। करीब आधे घंटे बाद यहां यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई। मगर इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। लोगों के अनुसार भंजराड़ू बाजार जाम लगना आम बात हो गई है। वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की वजह से यहां आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। बावजूद इसके लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं ला रही है। स्थानीय दुकानदार राजकुमार, देवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, पुुनीत कुमार, चमन सिंह, देसराज, उत्तम दास और रविवार कुमार ने बताया कि बाजार में बेतरतीब वाहनों की वजह से यहां जाम लगता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आह्वान किया है कि भंजराड़ू में जाम की समस्या को हल किया जाए। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।