{"_id":"59a6eeba4f1c1be7278b4885","slug":"91504112314-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक बर्खास्त
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में शिक्षक को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई की। यह शिक्षक पीटीए अनुबंध पर पीईटी तैनात था। अनुबंध पर होने के चलते इस शिक्षक को विभाग ने बर्खास्त किया हैै। गौरतलब है कि 22 अगस्त को स्कूल में तैनात अनुबंध शिक्षक ने शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल प्रधानाचार्य से की। साथ ही छात्रा ने इस बात का खुलासा अपने परिजनों के समक्ष किया। परिजनों को जैसे ही शिक्षक ही इस हरकत का पता चला तो अन्य ग्रामीणों ने जहां स्कूल का घेराव कर दिया। साथ ही परिजनों ने पुलिस थाना चंबा में जाकर मामला दर्ज करवाया। स्कूल घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई। दोपहर से प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस अधीक्षक चंबा ने स्वयं मौके पर पहुंच देर रात को शांत करवाया था। शिक्षा विभाग भी पुलिस का रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था। पुलिस की रिपोर्ट मिलते ही विभाग ने अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए शिक्षक को बर्खास्त कर दिया।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। यह शिक्षक पीटीए अनुबंध आधार पर तैनात था।