फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   89 road blocked in chamba due to rain

मूसलाधार बारिश से 89 सड़कें बाधित

Tue, 13 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
89 road blocked in chamba due to rain
चंबा। जिले मूसलाधार ने कहर बरपा दिया है। देर रात हुई बारिश के कारण मंगलवार को सुबह के समय 89 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जगह-जगह भूस्खन होने से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय सड़कें बंद होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में दिक्कतें आईं। सड़कें बंद होने से सुबह ही सड़कों पर जाम लग गया। वहीं, दूसरी ओर बारिश को लेकर प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी कि बारिश के दौरान वाहन चालक भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों से सावधानी से गुजरें। इसके अलावा राहगीरों को भी सावधान रहने का आह्वान प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार आधी रात जिले में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश के कारण चंबा क्षेत्र के छह, सलूणी क्षेत्र के 11, डलहौजी क्षेत्र के 35, भरमौर क्षेत्र के 25 और तीसा क्षेत्र के 12 सड़कों पर भारी भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के बाद लोगों ने लोक निर्माण विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर विभागीय टीमें मशीनों के साथ पहुंची। इसके बाद विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़कों को बहाल किया। इसके बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कुल मिलाकर बरसात के मौसम में चंबा में पहाड़ दरकने से यातायात व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है।
ये सड़कें भूस्खलन से हुई बाधित
भारी बारिश के कारण भनेरा-देवीदेहरा, कोलका-जटकरी, देवीदेहरा बख्तपुर, सराहन-जुम्हार, करियां से बैली, रजेरा-गुड्डा-बग्गा, हुट्टा-लिग्गा-लदवाह, ब्रंगाल-वांदल-मन्डोह, घटगला-हडेला, नैणीखड्ड से चूहन, बैली से खड्डी, बनीखेत से बगढार, पातका-चुवाड़ी-बगढ़ार, डलहौजी-जंद्रीघाट-चंबा, कथलोग से भराड़ा, नूरपुर से लाहड़ू, हुनेरा-काहरी, कुठेड़ से सेल्ला, टुंडी-बनेट, द्रम्मनाला-धुलारा, भरमौर हड़सर-कुगती, भरमौर-बड़ग्रां, ददिमा-ग्रीमा, लूणा-छत्तराड़ी, राख-धनारा, डल्ली से सांह, दुनाली से ब्रेही, चूड़ी से लिल्ह सहित अन्य सड़कें अवरुद्ध रहे।

इनसेट
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिले में सोमवार रात को भारी बारिश हुई। इस कारण सड़कें बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाल कर दिए हैं। इसके साथ ही बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed