फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   88 workers of Hydro Project tested for high blood pressure and TB

Chamba News: हाइड्रो प्रोजेक्ट के 88 श्रमिकों की उच्च रक्तचाप और टीबी की जांच

Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
88 workers of Hydro Project tested for high blood pressure and TB
चंबा। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कूंर में निर्माणाधीन शिवालिक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 88 श्रमिकों के रक्तचाप, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, सिफलिस और टीबी इत्यादि से संबंधित रोगों की निशुल्क जांच की गई। इस दौरान उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे कामगारों को उनके घ-द्वार पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार प्लेन बॉर्डर की ओर से श्रमिकों के चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. शिव सिंह और उनके सहयोगी, पूजा धवन और भारती जसरोटिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed