फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   86 years old, will now take a dip in Daljeel for the 44th time

Chamba News: 86 साल की आयु, अब 44वीं बार डलझील में लगाएंगे डुबकी

Mon, 11 Sep 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
86 years old, will now take a dip in Daljeel for the 44th time
चंबा। मणिमहेश के लिए भद्रवाह से श्रद्धालुओं का पहला जत्था चंबा चौगान पहुंचा। इस जत्थे में डेढ़ सौ श्रद्धालु हैं, जबकि इस जत्थे में चार माह की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन

मां बच्ची को गोद में उठाकर मणिमहेश दर्शन करवाएगी, जबकि इस जत्थे में 44वीं बार मणिमहेश डलझील में डुबकी लगाने जा रहे 86 वर्षीय विश्वनाथ गुरु भी शामिल हैं। यह जत्था पड़ाव दर पड़ाव यात्रा पूर्ण करेगा और राधाष्टमी के शाही स्नान से तीन दिन पहले डलझील में आस्था की डुबकी लगाएगा। चंबा पहुंचने के बाद जत्थे में शामिल यात्री दो दिन चंबा में ठहरेंगे। इसके बाद राख, दुर्गेठी, लाहल, भरमौर, हड़सर, धन्छौ और डलझील में रात्रि ठहराव करेंगे। विश्वनाथ गुरु ने कहा कि 44वीं बार मणिमहेश दर्शन के लिए जा रहा हूं। यात्रा करने में सुखद महसूस होता है। आयु सिर्फ एक नंबर होता है, हौसलों कभी नहीं हारना चाहिए।
विज्ञापन

--
जत्था पड़ाव दर पड़ाव अपनी यात्रा पूरी करता है। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग शामिल रहते हैं। यात्रा के दौरान सभी प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं। - दर्शन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


--चार बार मणिमहेश दर्शन कर चुकी हूं। इस बार चार माह की बच्ची को गोद में उठाकर मणिमहेश दर्शन करवाऊंगी। - सीतू देवी
--
12 बार मणिमहेश यात्रा कर चुकी हूं। साल दर साल मणिमहेश यात्रा में सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए सुखद है।
- मीना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed