फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   85 youth reached the campus interview, 40 selected

साठ पद भरने आई थी कंपनी, महज 40 युवा हो पाए चयनित

Wed, 20 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
85 youth reached the campus interview, 40 selected
चंबा में साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थीयों की काउंसलिंग करती युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में बुधवार को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। कैंपस साक्षात्कार में एमएस ब्लू स्टार लिमिटेड काला अंब जिला सिरमौर की कंपनी के अधिकारियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन

साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने जिला भर के विभिन्न क्षेत्रों से 85 बेरोजगार युवा पहुंचे। इनमें से 40 युवाओं का चयन किया गया। कंपनी ने ऑपरेटरों के साथ करीब 60 पद भरने थे, लेकिन कुछ बेरोजगार कंपनी के सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए। इसलिए इन युवाओं को कंपनी ने चयनित नहीं किया। जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को 13,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार के बाद कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद चयनित युवाओं को कंपनी में जाकर ज्वाइन करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने बताया कि कंपनी ने 40 युवाओं का चयन किया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सके। भविष्य में भी इस तरह के कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed