फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   84 transformers and 19 roads closed in the district, people wandering for water

चम्बा: जिला में 84 ट्रांसफार्मर और 19 सड़कें बंद, पानी के लिए भटक रहे लोग

Fri, 10 Feb 2023 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
84 transformers and 19 roads closed in the district, people wandering for water
चंबा के पांगी में बर्फबारी के बाद के बाद का नजारा।संवाद
बारिश और बर्फबारी से बढ़ीं लोगों की दुश्वारियां
विज्ञापन

4 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से मीलों से ढोना पड़ रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बर्फबारी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश और बर्फबारी से कबायली क्षेत्र पांगी में सबसे अधिक 69 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं। इसके बाद चुराह विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाले परिक्षेत्र में 13 ट्रांसफार्मर बंद हैं। चंबा विस क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर बंद होने से दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली न होने से लोगों के बिजली उपकरण महज शोपीस बन गए हैं। शुक्रवार को जिले की 19 सड़कों पर यातायात ठप रहा। इन सड़कों को अब शनिवार तक बहाल करने के विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं। वहीं भारी बारिश और बर्फबारी से जिले में चार पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसके चलते लोगों को पानी के लिए मीलों का सफर तय कर प्राकृतिक जलस्रोतों का रुख करना पड़ रहा है। बार-बार जिले में मौसम के बदलते तेवरों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में वीरवार से हो रही बर्फबारी ने पांगीवासियों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। पांगी में बिजली आपूर्ति बंद होने से अधिकांश जगहों पर दो दिन से अंधेरे में ही सर्द रातें काटने को ग्रामीण विवश हैं। वीरवार और शुक्रवार को बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। तीसा और पांगी में 5-5, भरमौर-सलूणी में 4-4 और चंबा में एक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को अपनी जान जोखिम में डाल कर भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्र को पार कर दूसरे किनारे पहुंच कर वाहनों की अदला-बदली कर ही अपने गंत्वयों तक पहुंचना पड़ा। भूस्खलन के कारण भरमौर में तीन और चंबा में एक पेयजल योजना भी प्रभावित हुई है जिसे जल्द दुरूस्त करवाने के विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के बाद पटरी से उतरी सेवाओं को बहाल करने के लिए विभागीय टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं। कहा कि जल्द जिले में व्यवस्थाएं बहाल करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed