फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   84 people send home frome quartine center chamba

बनीखेत व नैनीखड्ड में क्वारंटीन पर रखे लोगों को प्रशासन ने भेजा घर

Wed, 15 Apr 2020 04:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
84 people send home frome quartine center chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। नैनीखड्ड और बनीखेत क्वारंटीन सेंटर में 14 दिनों का समय पूरा करने वाले लोगों को बुधवार को प्रशासन ने घर भेज दिया है। चंबा, सलूणी और तीसा के रहने वाले इन लोगों को बसों के जरिये घर भेजने की व्यवस्था की गई।
मंगलवार को 45 लोगों को घर भेजा गया था। जबकि बुधवार को बचे हुए 84 लोगों को घर भेजा गया। चेली कालोनी में क्वारंटीन पर रखे 12 लोगों ने अभी तक 14 दिनों की अवधि पूरी नहीं हुई है। इसके चलते इन लोगों को अभी क्वारंटीन में ही रखा जाएगा। अवधि पूरी होने के बाद उन्हें भी बसों के जरिये घर भेजने की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन

बनीखेत में क्वारंटीन पर रखे पचास लोगों में 49 लोगों को बसों के माध्यम से प्रशासन ने घर भेज दिया। मगी एक व्यक्ति जोकि जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। उसे घर भेजने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। उसे घर भेजने को लेकर प्रशासन व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए जम्मू कश्मीर सरकार से भी अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान बाहरी राज्यों या जिलों से चंबा पहुंचे लोगों को प्रशासन ने सुरक्षा की लिहाज से 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा था। क्वारंटीन सेंटरों में इन लोगों के रहने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था प्रशासन की गई थी। 14 दिनों की अवधि में किसी में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इसके चलते प्रशासन अवधि पूरी करने वाले लोगों को घर भेजने की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed