फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   84 ineligible families removed from BPL list in Mehala

मैहला में बीपीएल सूची से हटाए 84 अपात्र परिवार

Sat, 20 Mar 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
84 ineligible families removed from BPL list in Mehala
चंबा। बीपीएल सूची से अपात्रों को हटाए जाने के लिए शुरू की गई पात्रता समीक्षा के तहत अब तक विकास खंड मैहला में 84 परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया जा चुका है। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरी सुनवाई के दौरान अपात्र पाए गए 36 परिवारों के नाम को बीपीएल सूची से हटाए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शेष अपात्र परिवारों को भी बीपीएल सूची से हटाने के लिए पात्रता समीक्षा सुनवाई की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि विकास खंड चंबा के तहत बीपीएल सूची से अपात्र परिवारों को हटाने की सुनवाई जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीपीएल सूची से अपात्रों को हटाने के लिए विकास खंड मैहला और चंबा में प्रशासन ने सर्वे करवाया है। सर्वे के तहत करीब नौ से अधिक अपात्र परिवार दोनों ब्लॉकों में पाए गए हैं। बहरहाल, अब सुनवाई के दौरान इन अपात्रों को हटाकर पात्रों को बीपीएल सूची में शामिल किया जा रहा है। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि मैहला खंड की सुनवाई चल रही है। जबकि, चंबा ब्लॉक में भी अपात्र परिवार बीपीएल सूची में पाए गए हैं। अपात्रों को हटाकर पात्रों को सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed