फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर की 29 पंचायतो में चल रही बिजली की आंख मिचौनी

भरमौर की 29 पंचायतो में चल रही बिजली की आंख मिचौनी

Mon, 06 May 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
भरमौर की 29 पंचायतो में चल रही बिजली की आंख मिचौनी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 29 पंचायतों में बिजली की आंख मिचौनी होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में दस बार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इसकी वजह से लोगों के घरों में रखे बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। बिजली बोर्ड भी लोगों की इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। इसको लेकर लोगों में बोर्ड के प्रति गहरा रोष है। फरवरी माह में हुई भारी बर्फबारी के कारण भरमौर में बिजली लाइनें और खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे। जोकि बोर्ड ने कड़ी मशक्कत करने के बाद दुरुस्त तो कर दिए हैं। लेकिन बिजली की आंख मिचौनी की समस्या अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन


लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि बिजली कब गुल हो जाएगी। इससे 29 पंचायतों में रहने वाली सत्तर हजार आबादी बिजली की आंख मिचौनी से परेशान है। देसराज, चमन सिंह, योगराज, पवन कुमार, संजय, अभिषेक, सुरेश कुमार, राजेंद्र और अमरनाथ ने बताया कि भरमौर में बिजली के अघोषित कट की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


पहले चार से पांच बार अघोषित कट लगते थे। लेकिन अब दिन में दस से पंद्रह बार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और बोर्ड से समस्या का समाधान करने की मांग की है। बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि विद्युत लाइन में खराबी आने से यह समस्या आ रही है। इसे दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed