फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sun, 05 May 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार रविवार को बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ उमड़ी। खज्जियार से राहत पाने के लिए यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे है। उन्होंने देवदार से घिरे खज्जियार मैदान को निहारा। साथ ही यहां की प्रसिद्ध झील के किनारे भी पहुंचे। पिछले करीब एक सप्ताह से यहां पर्यटकों की आवाजाही जारी है। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। लगातार पर्यटकों की आवाजाही के दुकानदारों को कारोबार चल निकला है।

गौरतलब है कि निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। इसके चलते अब खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। पर्यटक पूजा सोनी, अंजू राणा, तोषी शर्मा, सुनील देव, राजन सिंह, उपमा देवी और राशि शर्मा ने बताया कि निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में खज्जियार में पहुंचकर उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्मियों का मौसम शुरू होते ही वे हर साल खज्जियार की सुंदरता को निहारने पहुंचते है। कुल मिलाकर पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। जो पिछले एक सप्ताह से जारी है। पर्यटन सीजन शुरू होने से यहां हर साल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मुंबई से पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed