फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कसाकड़ा मोहल्ले में खोखला डंगा दे रहा हादसे को न्यौता

कसाकड़ा मोहल्ले में खोखला डंगा दे रहा हादसे को न्यौता

Tue, 12 Feb 2019 10:10 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
कसाकड़ा मोहल्ले में खोखला डंगा दे रहा हादसे को न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। गांधी गेट से होकर कसाकड़ा मोहल्ला के लिए जाने वाले मार्ग के साथ लगता डंगा किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। सड़क के साथ लगाए गए डंगे से निरंतर पत्थर गिरने के बाद इसका खोखला होना ही इसका मुख्य कारण है। मोहल्लावासियों की मानें तो इस डंगे को निकाल कर दोबारा पक्का डंगा लगाए जाने की मांग वे कई बार नगर परिषद चंबा और जिला प्रशासन से कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन ने इस समस्या का हल नहीं किया है। ऐसे में यदि समय रहते उक्त डंगे का कोई स्थायी हल न निकाला गया तो उक्त मार्ग, मोहल्ले में कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। मोहल्लावासियों ने जिलाधीश चंबा से डंगे के स्थान पर पक्का डंगा लगाने की मांग उठाई है।
पहले भी गिर चुके हैं कई बार पत्थर
गौरतलब है कि नप चंबा के कसाकड़ा वार्ड के गांधी गेट से होकर कसाकड़ा मोहल्ला में सड़क के साथ लगता डंगा कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। इससे पहले भी इस डंगे से गिरने वाले पत्थर सड़क और मोहल्ले में लोगों के घरों तक पर पहुंच चुके हैं। गनीमत रही कि इन पत्थरों की चपेट में आने से किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। ऐसे में अब खोखला हुआ उक्त डंगा हादसे को ही न्योता दे रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों में अजीत कुमार, कन्हैया राम, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र, छिंदू राम, काका, संजना देवी, दिव्या देवी, कौश्लया देवी ने बताया कि गांधी गेट से कसाकड़ा मोहल्ले को जाने वाले मार्ग पर खोखला हो चुका डंगा हादसे का कारण बन सकता है। मोहल्लावासियों ने जिला प्रशासन व नप चंबा से प्राथमिकता के आधार पर उक्त डंगे की सुध लेेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed