फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में 56 करोड़ रुपये से बनेंगी 16 सड़कें और तीन पुल

जिले में 56 करोड़ रुपये से बनेंगी 16 सड़कें और तीन पुल

Sun, 03 Feb 2019 09:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
जिले में 56 करोड़ रुपये से बनेंगी 16 सड़कें और तीन पुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। सड़क सुविधा से जुड़ने का इंतजार कर रहे जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत जल्द ही 16 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है। जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होंगी। सड़कों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा तीन जगहों पर पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को नदी नालों को जान जोखिम में डालकर पार नहीं करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार से 16 सड़कों और तीन पुलों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इसके तहत करीब 56 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके तहत एक पुल रजेरा भनियां, दूसरा पुल ग्रज्जन नाला और तीसरा पुल सनौथा में निर्मित किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले के कई ऐसे गांव है जो आज भी सड़क सुविधा से अछूते है। समय-समय पर ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन और सरकार से मांग करते आए हैं। ऐसे में 16 सड़कों को स्वीकृति मिलने से कई ऐसे गांव का सड़क का सपना पूरा होगा जो आज तक इससे कोसो दूर हैं। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यहां के लिए बनेंगी सड़कें
घारग्रां, सनोथा, कोहलड़ी से चीलबंगला, रजेरा-गुड्डा-बग्गा, मंगला-ओहली-भरियां कपाहड़ा, हरिपुर से नाणू, रठिया से मनकोट, द्रड्डा से सरू, साच से फतेहपुर, रजेरा-बेली, लुड्डू-बाट में सड़क बनेगी। जबकि कीड़ी लग्गा, साहो-कीड़ी, चंबा घतरेड़, चनेड भनौता मार्ग, चंबा सरू मार्ग को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 56 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बजट से 16 सड़कों और तीन पुलों को निर्माण करवाया जाएगा। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed