{"_id":"5bf16b0ebdec221c337899a9","slug":"81542548238-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनियाला में मेधावियों को नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनियाला में मेधावियों को नवाजा
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुनियाला में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य निशा चौहान ने की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत दी।
कार्यक्र्म के दौरान स्कूल की बच्चियों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों जैसे स्कूल में पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को इनाम बांटे। इस मौके पर ओम प्रकाश, रमेश कुमार, फिरोज खान, राजन कुमार, मोनिका देवी, राजेश कुमार, सरोज और नंदलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन