फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा में डॉक्टरों की मांग को लेकर आज से आमरण अनशन

तीसा में डॉक्टरों की मांग को लेकर आज से आमरण अनशन

Tue, 09 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
तीसा में डॉक्टरों की मांग को लेकर आज से आमरण अनशन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। तीसा अस्पताल में डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ के पद भरने की मांग को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। मगर न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी और न ही अन्य उनकी सुध लेने के लिए पहुंचा है। वहीं तीसा के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज वर्तमान में राजस्थान में चुनाव प्रचार करने गए हैं। इस वजह से वह भी लोगों की मांग को सुनने के लिए मौजूद नहीं है। इससे लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं बुधवार से लोग आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। वह उस समय तक भूख हड़ताल नहीं छोड़ेंगे जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है।


इससे आने वाले दिनों में यहां स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। क्रमिक अनशन पर बैठे अनिल कुमार ने बताया कि चुराह विस क्षेत्र के विधायक एवं विस उपाध्यक्ष हंसराज राजस्थान में होने वाले विस चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र के लोग हड़ताल पर बैठे हैं। मगर इसके बारे में उन्हें जानकारी तक नहीं है। इसको लेकर भी लोगों में उनके खिलाफ रोष पनप रहा है। लोगों ने हंसराज को क्षेत्र के विकास के लिए विधायक बनाया था। ऐसे में अगर क्षेत्र में इस प्रकार की बड़ी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो उन्हें विधायक बनाने का लोगों का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग सिविल अस्पताल तीसा में डॉक्टरों के रिक्त पद नहीं भर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को हड़ताल करनी पड़ रही है। जब तक अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद भर नहीं जाते। उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed