फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रेड रिबन क्लब व नेहरू युवा केंद्र ने की भाषण प्रतियोगिता

रेड रिबन क्लब व नेहरू युवा केंद्र ने की भाषण प्रतियोगिता

Wed, 03 Oct 2018 06:32 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
रेड रिबन क्लब व नेहरू युवा केंद्र ने की भाषण प्रतियोगिता
भाषण प्रतियोगिता में यशराज प्रथम
विज्ञापन

महाविद्यालय चंबा में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में रेड रिबन कल्ब और नेहरू युवा केंद्र चंबा के संयुक्त तत्वावधान में ‘देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण’ विषय पर खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रतिस्पर्धा के दौरान डॉ. महिंद्र सलारिया, प्रोफेसर सीमा ओहरी और डॉ. संतोष निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। रेड रिबन कल्ब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। प्राचार्य ने संबोधन में कहा कि इस तरह की सह शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण और समग्र विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की। अंतिम निर्णय के अनुसार इस भाषण प्रतियोगिता में यशराज प्रथम, देवेंद्र द्वितीय और रश्मि तृतीय स्थान पर रहे। विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. राकेश राठौर, डॉ. हेमंत पाल, डॉ. चमन सिंह, सुनीता महाजन, ज्योतिंद्रा ठाकुर, उज्ज्वल कटोच, उपेंद्र गुप्ता, प्रो. सुमित, प्रो. अविनाश, डॉ. मनेश, प्रो. पूनम, प्रो. हाकम और प्रो. सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed