फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डल झील के दानपात्र चॉपर के जरिये लाए जाएंगे भरमौर

डल झील के दानपात्र चॉपर के जरिये लाए जाएंगे भरमौर

Mon, 17 Sep 2018 10:59 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
डल झील के दानपात्र चॉपर के जरिये लाए जाएंगे भरमौर
manimahesh - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। पवित्र मणिमहेश डलझील के पास स्थित दानपात्रों में चढ़े चढ़ावे की गणना के बाद देर शाम तक सेक्टर अधिकारी की देखरेख में चॉपरों के माध्यम से भरमौर मिनी सचिवालय लाया जाएगा। इसके साथ ही भरमाणी स्थित दानपात्रों में एकत्रित चंदे की गणना जारी है। भरमाणी स्थित दानपात्रों के चढ़ावे संबंधी रिपोर्ट सेक्टर अधिकारी मंगलवार को देंगे। इसके अलावा विभिन्न लंगर समितियों के लगाए गए लंगरों के साथ ही प्रशासन के रखवाए गए दानपात्रों में एकत्रित चढ़ावे की भी गणना की जा रही है।

गौरतलब हो कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान देश के कोने-कोने से शिवभक्त पवित्र डल में डुबकी लगाते हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्घालु दानपात्रों में दान करते हैं। वहीं, प्रशासन के लंगरों के आसपास, भरमाणी माता मंदिर के आसपास स्थापित दानपात्रों, विभिन्न पड़ावों पर रखवाए गए दानपात्रों के अलावा पवित्र डल के साथ ही रखवाए गए दानपात्रों में श्रद्धालुओं के चढ़ाए गए चढ़ावे की गणना की जा रही है। देरशाम तक पवित्र डल के साथ रखवाए गए डल के दानपात्रों में एकत्रित दान की गणना कर ली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद सेक्टर अधिकारी की देखरेख में इन दानपात्रों को भरमौर लाया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व करीब दो वर्ष पहले पवित्र डल के पास रखवाए गए दानपात्रों में एकत्रित होने वाले चढ़ावे की गणना भरमौर सचिवालय में की जाती थी। लेकिन, मिनी सचिवालय में दानपात्रों से चोरी की घटना घटित होने के बाद से अब पवित्र डल पर ही चढ़ावे की गिनती करने के बाद मिनी सचिवालय लाया जाता है। इसके अलावा भरमाणी दानपात्रों में एकत्रित हुए दान की गणना का क्रम जारी है। भरमाणी के दानपात्रों में इकट्ठा हुए दान की गणना करने के बाद मंगलवार को सेक्टर अधिकारी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed