फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बंदला में भालू ने व्यक्ति पर किया हमला

बंदला में भालू ने व्यक्ति पर किया हमला

Tue, 11 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बंदला में भालू ने व्यक्ति पर किया हमला
bear shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मक्की की फसल को बंदरों को बचा रहे व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। भालू के हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार किसो राम निवासी लूणा (बंदला) मंगलवार सुबह को खेतों में बंदरों को भगाने के लिए गया था।


इसी दौरान जंगल से एक भालू खेत में आ गया। इसी दौरान उसने उसके ऊपर हमला कर दिया। भालू के हमले से वह लहूलुहान हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भालू को वहां से भगाया। इसके साथ ही घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल की हालत में अब काफी सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed