फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   उच्च न्यायालय ने चंबा चौगान में दी मिंजर मेले की अनुमति

उच्च न्यायालय ने चंबा चौगान में दी मिंजर मेले की अनुमति

Tue, 10 Jul 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने चंबा चौगान में दी मिंजर मेले की अनुमति
Minjar Fair - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक में ही मिंजर मेला 2018 का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को चंबा चौगान में ही मिंजर मेले के आयोजन को लेकर दी गई अर्जी को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया है। ऐसे में चंबा चौगान और अन्य जगह पर मिंजर मेले के आयोजन को लेकर चली आ रही संशय की स्थिति साफ हो गई है।

चंबा चौगान नंबर एक में मिंजर मेले के आयोजन को मिलने वाली स्वीकृति के बाद जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर मेले की तैयारियां शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि मिंजर मेला 2018 का आयोजन इस वर्ष 29 जुलाई से लेकर 5 अगस्त 2018 तक (श्रावण मास के दूसरे रविवार से लेकर अगले रविवार तक) आयोजित किया जाएगा। मिंजर मेले के चंबा चौगान नंबर एक में और अन्य जगह पर आयोजित किए जाने को लेकर लंबे समय से असमंजस की स्थिति ही बनी हुई थी। इसको देखते हुए जिलाधीश चंबा ने मिंजर मेले का आयोजन चंबा चौगान में ही करवाए जाने को लेकर माननीय न्यायालय में अर्जी भी दी थी।
विज्ञापन


बावजूद इसके मिंजर मेले की दूसरी बैठक तक इस विषय पर स्थिति साफ नहीं हो पाई थी कि इस मर्तबा आखिरकार मिंजर मेला चंबा चौगान में होगा या फिर किसी अन्य जगह पर। वहीं, जिला प्रशासन ने मिंजर मेले की दूसरी बैठक के दौरान ही मिंजर मेले के सफल आयोजन को लेकर गठित की गई विभिन्न समितियों को आगे कमेटियां गठित कर तैयारियों को आरंभ करने बारे निर्देश भी जारी किए गए थे। इस बैठक के दौरान सदर विधायक पवन नैयर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी चंबा चौगान में ही मिंजर मेले के आयोजन संबंधी बात करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चंबा चौगान में ही मिंजर मेला आयोजित करवाए जाने संबंधी बात की थी। मुख्यमंत्री को बताया कि मिंजर मेला जिले के लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा है। ऐसे में चंबा चौगान के अलावा कहीं और मेले का आयोजन न्यायोचित नहीं होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंबा के चौगान में ही मिंजर मेले के आयोजन को लेकर अपने तरफ से भी सहयोग किया। इसका परिणाम है कि माननीय न्यायालय से भी चौगान नंबर एक में ही मिंजर मेला आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की है।


न्यायालय से मिली 15 दिनों की अनुमति : हरीकेश मीणा
जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि माननीय न्यायालय से चंबा चौगान नंबर एक में ही मिंजर मेला करवाने संबंधी अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले के लिए 15 दिनों की अनुमति न्यायालय से मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed