फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रौंणी गांव में तीन मंजिला मकान के पीछे लगा डंगा गिरा

रौंणी गांव में तीन मंजिला मकान के पीछे लगा डंगा गिरा

Mon, 02 Jul 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
रौंणी गांव में तीन मंजिला मकान के पीछे लगा डंगा गिरा
रौंणी गांव में पहाड़ी दरकी, कई घरों में घुसा मलबा
विज्ञापन

देर रात हुई घटना से मची अफरा तफरी, लोगों ने भागकर बचाई जान
एक घर क्षतिग्रस्त, कई घरों में मलबे से पहुंची क्षति
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)।
विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव रौणी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव के साथ लगता पहाड़ दरक गया। इससे एक घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि कई घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। जानकारी अनुसार रविवार रात साढ़े आठ बजे के करीब रौणी निवासी नारद पुत्र गोबिंद अपनी पत्नी, बहू, तीन बेटियों, दामाद, बेटी के एक छोटे बच्चे के साथ पुश्तैनी मकान में थे। अचानक मकान के पीछे पत्थरों के गिरने की आहट सुनाई दी। मकान के पीछे होने वाली आहट को सुनकर सभी मकान के बाहर की तरफ भागे। देखते ही देखते मकान के पीछे से मलबा और डंगे के पत्थर गिरने से तीसरी मंजिल के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दूसरी मंजिल के दो कमरों को भी नुकसान पहुंचा है। मकान के पीछे से डंगे के पत्थरों और मलबे से मकान की पिछली दीवार को क्षति पहुंची हैं। वहीं गांव के अन्य घरों में भी मलबा गिरने से नुकसान पहुंचा है। इस परिवार को मकान को होने वाले नुकसान के बाद पड़ोसी के घर रात गुजारनी पड़ी। भूस्खलन की वजह से नारद, सिखणू राम, चैनो राम, धारो राम, नरेश कुमार और जैसो के घर को नुकसान पहुंचा है। पंचायत प्रधान कीड़ी नारो देवी ने बताया कि घटना के बारे में संबंधित पटवारी को इतलाह दी गई है। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर नुकसान का आकलन तैयार किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। नायब तहसीलदार सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि कीड़ी पंचायत में मकान को क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन करने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed