{"_id":"5b0442db4f1c1bd4408b70a5","slug":"81527005915-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंड गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंड गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Tue, 22 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत सिंगाधार के तहत गांव भिंड में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को पीने का पानी लाने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के लिए जिस पेयजल योजना से आपूर्ति होती है, वह लंबे समय से बंद पड़ी है। इस वजह से गांव में पानी के लिए हाहाकार मच गया है।
स्थानीय निवासी मदन लाल, संजीव कुमार, सुभाष कुमार, रवि कुमार, सुरिंद्र कुमार, संतोष कुमार, नरेश कुमार, सुमित कुमार, किरपा राम और लाल चंद का कहना कि गांव में महीने में 20 दिनों तक पानी नहीं आया है। इस दौरान लोगों को प्राकृतिक स्रोत से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव में पानी की किल्लत पहली बार नहीं हुई है। यह समस्या एक वर्ष से गांव में चल रही है। कई बार संबंधित विभाग को इसके बारे में अवगत करवाया गया। मगर अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि गांव में चल रही पेयजल किल्लत का समाधान किया जाए।
विज्ञापन