फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 18 May 2018 10:13 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर धरना प्रदर्सन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी चंबा और युवा कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में भाजपा की ओर से संवैधानिक संस्थानों में हस्तक्षेप तथा अलोकतांत्रिक तरीके से कर्नाटक में सरकार गठन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने उपायुक्त हरिकेश मीणा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। साथ ही इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बना रही है जो भारतीय संविधान के खिलाफ है। केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तबसे संविधान और लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। कर्नाटक के राज्यपाल ने संविधान के नियमों की अवहेलना कर भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत और राजनीतिक हित तक ही सीमित होकर रह गए हैं, जिससे देश की सभी संवैधानिक प्रणालियों को खतरा पैदा हो गया है। देश में दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन केंद्र सरकार महंगाई को रोकने के लिए कोई भी प्रयास नहीं कर रही है। इससे मध्य वर्गीय परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नीरज नैयर युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल भूषण, करतार ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर, अब्दुल गनी सहित अन्य युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed