फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक करोड़ से होगी जिले के सरकारी स्कूलों की मरम्मत

एक करोड़ से होगी जिले के सरकारी स्कूलों की मरम्मत

Fri, 06 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ से होगी जिले के सरकारी स्कूलों की मरम्मत
UK schools - फोटो : demo pics

पंकज सलारिया

विज्ञापन

चंबा। मरम्मत कार्य के लिए तरस रहे जिला चंबा के प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं के लिए अच्छी खबर है। इन स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए एक करोड़ 11 लाख 97 हजार रुपये बजट की स्वीकृति मिल गई है। इस बारे में अधिसूचना प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंच गई है। बजट विभाग के खाते में पहुंचते ही ब्लॉक कार्यालयों को आवंटित कर दिया जाएगा। इससे खस्ताहालत स्कूलों की हालत में सुधार होगा और बच्चे सुरक्षित भवनों में पढ़ाई कर सकेंगे।

गौरतलब है कि जिले के कई ऐसी प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाएं हैं, जिनकी हालत बेहद खराब है। इसके चलते स्कूली छात्र-छात्राओं केे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों में जहां स्कूल की छतें टूटी हुई हैं तो वहीं कमरों की भी हालत दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन


मगर अब इन स्कूलों की मरम्मत के लिए बजट नहीं पहुंच रहा है। विभाग ने जिले के समस्त खंडों के लिए अलग-अलग बजट देने की सूची तैयार कर ली है। इससे आगामी दिनों में आवंटित किया जाएगा। ताकि स्कूलों की हालत को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस ब्लॉक के लिए कितना पैसा
शिक्षा खंड सुंडला के लिए तीन लाख 33 हजार, सलूणी ब्लॉक के लिए 16 लाख 28 हजार, चंबा प्रथम के लिए 19 लाख पंचास हजार, कियाणी शिक्षा खंड के लिए 11 लाख 53 हजार, चुवाड़ी खंड के लिए आठ लाख 68 हजार, बनीखेत खंड के लिए एक लाख 13 हजार, गैहरा के लिए 11 लाख 73 हजार, तीसा खंड के लिए तीन लाख 53 हजार, कल्हेल खंड के लिए तीन लाख पचास हजार, मैहला-1 के लिए 12 लाख 79 हजार, मैहला-2 खंड के लिए 15 लाख 99 हजार, भरमौर खंड के लिए दो लाख रुपये और विभाग के कार्यालय एक लाख 89 हजार रुपये बजट को स्वीकृति मिली है।


कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ 11 लाख 97 हजार रुपये बजट प्राइमरी और मिडल स्कूलों की मरम्मत के लिए स्वीकृत है। इस संदर्भ में अधिसूचना कार्यालय में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed