{"_id":"5a96dfaf4f1c1bbe218b587f","slug":"81519837103-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गठी पंचायत में प्रभावित परिवारों को नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गठी पंचायत में प्रभावित परिवारों को नहीं मिला मुआवजा
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tension
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर पांगी विस क्षेत्र के विधायक जियालाल कपूर ने बुधवार को दुर्गठी पंचायत का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री विधायक जिया लाल कपूर को एक मांग पत्र सौंपा। भाजयुमो जिला महामंत्री अनिल कुमार ने बताया कि एनएचपीसी ने दुर्गठी पंचायत के साथ भेदभाव किया है। दुर्गठी में प्रोजेक्ट निर्माण से लोगों के घरों में दरारें आईं हैं। इसको लेकर कंपनी प्रबंधन और प्रोजेक्ट ने वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी। मगर अभी तक प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है। इतना ही नहीं दुर्गठी पंचायत को प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्र जोन से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने जो आउटसोर्स कर्मचारी रखे गए हैं। वह सारे बाहरी क्षेत्रों के हैं। मगर स्थानीय लोगों को कोई रोजगार नहीं मिला है। इसको लेकर भी लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि दुर्गठी पंचायत काफी दुर्गम है। इस पंचायत को सड़क से जोड़ा जाना आवश्यक है। आयुर्वेदिक अस्पताल दुर्गठी में डॉक्टर का खाली पद भरा जाए। ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसके अलावा रावमापा दुर्गठी में विज्ञान संकाय शुरू किया जाए। ताकि छात्रों को विज्ञान संकाय पढ़ने के लिए दूरस्थ क्षेत्र में नहीं जाना पड़े। विधायक जियालाल ने सभी मांगों को जायज ठहराते हुए मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।