{"_id":"5a903fc04f1c1bfe7e8b741b","slug":"81519402944-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों की कैंटीन में खाने की नहीं होती जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों की कैंटीन में खाने की नहीं होती जांच
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
healthy food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में सरकारी कार्यालयों में चल रही कैंटीनों में स्वास्थ्य विभाग ने आज तक दस्तक नहीं दी। इन कैंटीनों में परोसे जाने वाले खाने की कभी भी जांच नहीं हुई। सरकारी कार्यालयों की कैंटीनों में कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोग भी खाना खाते हैं। ऐसे में वहां परोसे जाने वाले खाने की जांच होना अनिवार्य है लेकिन जांच नहीं हो पा रही है। चंबा में उपायुक्त कार्यालय, शिक्षा, आईपीएच विभाग और लोनिवि के कार्यालयों में कैंटीनें चल रही हैं। यहां कार्य करवाने वाले लोग कैंटीन में भी भोजन करते हैं। कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी भी उन्हीं कैंटीनों में दोपहर का भोजन करते हैं। हैरानी की बात यह है कि आज दिन तक इन कैंटीनों में परोसे जाने वाले खाने और सफाई व्यवस्था को कभी जांचा नहीं गया। यह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। लोगों में राज कुमार, चंद राम, राकेश कुमार, सुरेश, मान सिंह, टेक चंद, योग राज, कमल कुमार, अमर चंद, रूप लाल व देवी प्रसाद ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में चल रही कैंटीनों में परोसे जा रहे खाने की नियमित जांच होनी चाहिए।
....
कैंटीनों में नहीं लगी होती रेट लिस्ट
सरकारी कार्यालयों में चल रही कैंटीनों में बाजार से सस्ते दरों पर खाना देने का प्रावधान है। इसको लेकर किसी भी कैंटीन में कोई रेट लिस्ट तक नहीं लगाई जाती। बाहर से आने वाले लोगों से खाने के मनमाने दाम वसूले जाते हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
....
सरकारी कैंटीनों में जल्द दबिश देगी स्वास्थ्य टीम : महेश कश्यप
जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया है। जल्द ही सरकारी कार्यालयों में चल रही कैंटीनों का निरीक्षण किया जाएगा। कहां कि सैंपल भी भरे जाएंगे।
विज्ञापन