फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जलवायु में होने वाला परिवर्तन कहीं तोड़ न दे बागवानों की कमर

जलवायु में होने वाला परिवर्तन कहीं तोड़ न दे बागवानों की कमर

Wed, 14 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
जलवायु में होने वाला परिवर्तन कहीं तोड़ न दे बागवानों की कमर
तीसा (चंबा)। जलवायु में होने वाला परिवर्तन बागवानों पर भारी पड़ सकता है। तीसा उपमंडल के अधीन आने वाले परिक्षेत्र में फरवरी माह में ही सेब के पेड़ों पर फूल आने शुरू हो गए हैं। इसे लेकर बागवानी विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। वहीं, आगामी समय में सेब की पैदावार पर भी इसका असर पड़ने संबंधी विशेषज्ञ कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला चंबा के अधीन आने वाले तीसा उपमंडल में सेब का उत्पादन किया जाता है। वहीं, बीते दिनों जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में होने वाली बारिश से इस मर्तबा सेब की अच्छी पैदावार होने के बारे में बागवानों में कुछ हद तक उम्मीद जगी थी। उन्हें आस थी कि आगामी समय में सेब के पौधों के लिए जरूरी माने जाने वाले 1400 से लेकर 1600 चिलिंग ऑवर पूरे हो जाएंगे। बावजूद इसके एक बार फिर से बागवानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सेब के पौधों में होने वाले अंकुरित फूल ही इसका मुख्य कारण हैं। मौसम में आने वाला यह परिवर्तन बागवानों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो मौसम में आई गर्मी के कारण ही सेब के पौधों पर फूल अंकुरित हुए हैं। इसका सीधा असर आगामी दिनों में सेब की पैदावार पर पड़ेगा।
विज्ञापन


बागवान बोले-मौसम ने बढ़ाई दिक्कत
बागवानों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, दलीप कुमार, कृष्ण चंद, शक्ति प्रसाद, उमेश दत्त, भीम सैन, अनिल कुमार, राकेश कुमार, चरण सिंह, भगत राम, दया राम ने बताया कि बागवानी ही उनकी आर्थिकी का मुख्य साधन है। ऐसे में फरवरी माह में ही सेब के पौधों पर अंकुरित होने वाले फूलों ने उनकी दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बीते दो वर्षों से क्षेत्र में सेब की पैदावार न के बराबर हो रही है। इससे उन्हें आगामी समय में लाभ की जगह अब नुकसान ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
उद्यान विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ राजीव चंद्रा का कहना है कि तापमान बढ़ने के चलते कभी कभी ऐसा हो जाता है। समय पर ही सेब के पेड़ों पर फूल निकलें, तभी पैदावार बंपर होती है। फरवरी में फूल आना मौसम में परिवर्तन होने तथा गर्माहट होना ही इसका मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed