फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्रदेश भ्‍ार में आंदोलन करेगा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ

प्रदेश भ्ार में आंदोलन करेगा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ

Thu, 11 Jan 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भ्ार में आंदोलन करेगा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ
protest - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

एडीएम के माध्यम से पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कार्यकर्त्ता का वेतन 18 हजार और सहायिका का नौ हजार करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एडीएम चंबा बलवीर ठाकुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। वीरवार को प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रमेश सिंह राणा ने की। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का वेतन 18000 और सहायिकाओं का वेतन नौ हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई है। साथ ही मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में सेवाएं दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बराबर मानदेय का भुगतान किया जाए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं से घटाकर दसवीं की जाए। संघ ने बताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेवारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेंखो राम, उपाध्यक्ष जगदीश चंद, रजिंद्र ठाकुर और महामंत्री सरवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed