फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रूपणी गांव में महिला ने दुसरी महिला को दराटी के वार से किया घायल

रूपणी गांव में महिला ने दुसरी महिला को दराटी के वार से किया घायल

Fri, 05 Jan 2018 09:49 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
रूपणी गांव में महिला ने दुसरी महिला को दराटी के वार से किया घायल
महिला ने दूसरी को दराटी से किया लहूूलुहान
विज्ञापन

रूपणी गांव की घटना, लोगों ने किया बीचबचाव
आरोपी महिला के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। रूपणी गांव में एक महिला ने दूसरी महिला पर दराटी से वार कर लहूलुहान कर दिया। इससे महिला को काफी चोट लगी। साथ ही जाने से मारने की धमकी भी दी। इसको लेकर पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज हो चुका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिंदरो देवी पत्नी चमेल सिंह वीरवार को पंचायत घर की तरफ जा रही थी कि उसी दौरान पिंकी देवी पत्नी कुलदीप निवासी रूपणी ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे बिना वजह गालीगलौज देने लगी। उसके हाथ में तेज धार दराटी भी थी। इससे उसने भिंदरो देवी पर वार कर दिया। भिंदरो देवी को दराटी के प्रहार से चोट लगी। घायल भिंदरो दर्द से जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इन्होंने घायल महिला को दूसरी महिला के चंगुल से छुड़वाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल भिंदरो देवी को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर उसका बयान भी दर्ज किया गया। उसके बयान के आधार पर पिंकी देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही उसे थाने में हाजिर होने का फरमान जारी किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि रूपणी गांव में महिला ने दूसरी महिला को दराटी के वार से घायल किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed