Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   80,000 Catla fish fry released into Ranjit Sagar reservoir

Chamba News: रणजीत सागर जलाशय में डाले 80 हजार कतला मछली के बीज

Tue, 24 Nov 2026 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
80,000 Catla fish fry released into Ranjit Sagar reservoir
नैनीखड्ड (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के मेल गांव की मेल फिशिंग सोसायटी ने रणजीत सागर जलाशय में 80 हजार कतला मछली के बीज डाले। इस कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अधिकारी, सोसायटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मछुआरे मौजूद रहे। इस पहल से क्षेत्र के मछुआरों में खुशी है और उन्हें उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सहायक निदेशक मत्स्य चंबा राकेश कुमार और वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी हमीरपुर अजय कुमार सहित कई अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। मेल फिशिंग सोसायटी के प्रधान राजीव माहड़ और सचिव मुनीश ठाकुर ने प्रदेश सरकार और मत्स्य विभाग का आभार जताया। सोसायटी का गठन लगभग एक माह पहले हुआ था। पिछले माह विभाग के सहयोग से जलाशय में 85 हजार मछली के बीज डाले गए थे। यह दूसरी बार है, जब बीज डाले गए हैं। विभाग ने अगले माह भी बीज डालने का आश्वासन दिया है। सोसायटी के सदस्य रणजीत सागर जलाशय के खैरी, बरला और बासा क्षेत्रों में मछली पकड़ रहे हैं। पकड़ी गई मछली की नियमित रूप से ठेकेदार को आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

सोसायटी का मुख्य उद्देश्य मेल पंचायत के अधिक से अधिक युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाना है। इससे उन्हें आजीविका के लिए घर छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मछुआरों को उम्मीद है कि जलाशय में नियमित बीज डालने से मछली उत्पादन बढ़ेगा। इससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed