फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   80 percent hotels of Khajjiar packed with tourists

Chamba News: खज्जियार के 80 फीसदी होटल सैलानियों से पैक

Wed, 26 Jun 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
80 percent hotels of Khajjiar packed with tourists
चंबा के ख​ज्जियार में घूमने पहुंचे पर्यटक।संवाद
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। पर्यटन सीजन के दौरान काफी संख्या में बाहरी राज्यों के पर्यटक तपती गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। होटलों की ऑक्यूपेंसी करीब 80 प्रतिशत रही। पर्यटकों की बढ़ती संख्या देख कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों की मानें तो पिछले एक माह से लगातार पर्यटक खज्जियार पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां की हरी-भरी वादियों में घूमने का आनंद ले रहे हैं। दूसरी तरफ, खज्जियार मैदान में भी अठखेलियां कर रहे हैं। कारोबारियों में अशोक कुमार, शुमेश कुमार, मदन लाल और सुरजीत सिंह ने बताया कि गत वर्ष भारी बरसात के कारण पर्यटन सीजन चौपट हो गया था। इसके बाद पर्यटकों की आवाजाही बेहद कम रही। ऐसे में कारोबार चमक नहीं पाया था। इस बार बरसात आने में अभी समय है। ऐसे में पर्यटक काफी संख्या में खज्जियार पहुंच रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि आगामी समय में अगर बरसात आती है तो इससे पर्यटन सीजन कुछ समय के लिए प्रभावित होगा। बताया कि सितंबर और नवंबर तक खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही जारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed