फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   77 girl students from Chamba will showcase their strength in the state level competition in Mandi.

Chamba News: मंडी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी चंबा की 77 छात्राएं

Sun, 12 Oct 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Oct 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
77 girl students from Chamba will showcase their strength in the state level competition in Mandi.
चंबा। राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में चंबा के 77 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए तैयारियां विभाग की ओर शुरू कर दी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने से पहले करीब एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर राजकीय माध्यमिक पाठशाला भनौता में 19 अक्तूबर से शुरू होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मंडी जिला को मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जबकि बैडमिंटन में पांच, कुश्ती में दस और एथलेटिक्स के लिए 16 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मंडी में 26 अक्तूबर से शुरू होगी। गौरतलब है कि इस बार जोन स्तरीय प्रतियोगिता नहीं हुई है। विभाग ने ट्रायल के जरिये जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। आपदा के चलते विभाग ने यह निर्णय लिया था। लिहाजा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। साथ ही चयनित खिलाड़ियों की सूची भी संबंधित स्कूलों को जारी कर दी है।
विज्ञापन

सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा मोहिंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 77 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed