{"_id":"645e76b0c62ea5f99206fef6","slug":"75-asha-workers-will-be-recruited-in-six-health-blocks-chamba-news-c-19-1-150424-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छह स्वास्थ्य खंडों में होगी 75 आशा वर्करों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छह स्वास्थ्य खंडों में होगी 75 आशा वर्करों की भर्ती
Fri, 12 May 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के छह स्वास्थ्य खंडों में स्वास्थ्य विभाग 75 आशा वर्करों की भर्ती करेगा। इसके लिए विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। स्वास्थ्य खंड पुखरी, तीसा, भरमौर, समोट, किहार और चूड़ी के तहत आने वाली पंचायतों में आशा वर्करों की भर्ती की जाएगी। बेरोजगार और प्रशिक्षित महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभाग की तरफ से इन पदों को भरा जा रहा है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य खंड पुखरी के परिक्षेत्र में आने वाले जडेरा क्षेत्र में छोटे बच्चों में खसरा फैला हुआ था। इसके फैलने के कारणों में टीकाकरण से वंचित रहना रहा। जिले की अन्य पंचायतों में इस प्रकार की चूक न हो इसी उद्देश्य से आशा वर्करों के रिक्त पद भर रही है। शहर के अभ्यर्थी अपने आवेदन स्वास्थ्य खंड पुखरी में जमा करवाएंगे जबकि अन्य इलाकों के अभ्यर्थी अपने आवेदन संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालय में जमा करवाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले की पंचायतों में रिक्त आशा वर्करों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जून तक सभी खंड चिकित्सा अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन