Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   74 young disaster friends ready in Dalhousie to provide relief in emergencies

Chamba News: आपातकाल में राहत पहुंचाने के लिए डलहौजी में 74 युवा आपदा मित्र तैयार

Fri, 28 Nov 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
74 young disaster friends ready in Dalhousie to provide relief in emergencies
डलहौजी (चंबा)। आपदा के दौरान आपात स्थिति में तत्काल राहत देने के लिए युवा आवास डलहौजी में 74 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें चंबा, लिल्ह कोठी और भरमौर कॉलेजों के 74 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तकनीक, आग बुझाने की विधियां, आपदा के समय मानसिक संतुलन बनाए रखने, संचार व्यवस्था और समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सात दिवसीय शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवा आपदा मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणाम, आपदा प्रबंधन की महत्ता और भविष्य में आपदा मित्रों की भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र समाज में जागरूकता फैलाने और आपदा के समय प्रथम प्रतिक्रिया देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में डीडीएमए चंबा से सुमित गुप्ता और युवा हॉस्टल डलहौजी के मैनेजर देवेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रेरणादायक संदेश दिए और इस प्रशिक्षण को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। समापन समारोह में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र चंबा से भार्गव ने भी प्रतिभागियों को आपदा के दौरान तकनीकी प्रक्रियाओं तथा ग्राउंड-लेवल रिस्पॉंस सिस्टम की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed