{"_id":"5ccdb91bbdec2207272c34fd","slug":"71556986139-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य प्राणी क्षेत्र खज्जियार की पेट्रोलिंग के लिए मिली गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य प्राणी क्षेत्र खज्जियार की पेट्रोलिंग के लिए मिली गाड़ी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। वन्य प्राणी क्षेत्र की निगरानी के लिए ईको टूरिज्म सोसायटी ने विभाग को पेट्रोलिंग के लिए गाड़ी दी गई है। अब विभागीय टीम गाड़ी से वन्य प्राणी क्षेत्र खज्जियार की सुरक्षा कर पाएगी। इससे पहले विभाग के पास पेट्रोलिंग करने करने के लिए कोई गाड़ी नहीं थी।
टीम को पैदल ही वन्य प्राणी क्षेत्र की निगरानी करनी पड़ती थी। इसकी वजह से टीम पूरे क्षेत्र की पेट्रोलिंग नहीं कर पाती थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए ईको टूरिज्म सोसायटी ने विभाग को पेट्रोलिंग करने के लिए गाड़ी देने का निर्णय लिया। टूरिज्म सोसायटी ने विभाग को बोलेरो कैंपर दी है। इसमें आठ लोग सवार होकर आवाजाही कर सकते हैं।
गाड़ी मिलते ही टीम पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग में मुस्तैद हो गई है। टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन पालक सहित वन रक्षकों को शामिल किया गया है। वे रोजाना सुबह से रात तक खज्जियार के अलग-अलग इलाकों की पेट्रोलिंग करेंगे ताकि वन्य प्राणी क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। कालाटोप, लक्कड़मंडी, डैनकुंड, खज्जियार और कोहलड़ी में टीम गाड़ी से पेट्रोलिंग करेगी। वन संपदा को चोरी करने वालों के साथ वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी कड़ी नजर रखेगी। शुक्रवार को टीम ने खज्जियार-लक्कडमंडी मार्ग पर वन्य प्राणी क्षेत्र में शराब पी रहे लोगों के चालान काटे। इसके अलावा खज्जियार में गंदगी फैलाने वाले घोड़ा संचालकों के भी चालान काटे गए।
विज्ञापन
डीएफओ निशांत मंढ़ोत्रा ने बताया कि वन्य प्राणी क्षेत्र की रखवाली करने के लिए पेट्रोलिंग गाड़ी को लिया गया है। इसी गाड़ी से अब कर्मचारी दिन और रात को क्षेत्र की रखवाली और पेट्रोलिंग कर पाएंगे।