{"_id":"5c926df9bdec2213e272efe4","slug":"71553100281-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार की तीन पंचायतों के लिए छोटे पड़े टैंक, पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार की तीन पंचायतों के लिए छोटे पड़े टैंक, पेयजल किल्लत
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार के दायरे में आने वाली तीन पंचायतों के गांवों पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह यह है कि पंचायतों को पेयजल सप्लाई देने वाला पेयजल स्टोरेज टैंक आबादी के आगे छोटा पड़ गया है। पुखरी गांव में बने स्टोरेज टैंक का निर्माण वर्ष 1995 में हुआ था। उस समय पंचायतों में लोगों की आबादी इतनी ज्यादा नहीं थी। सभी परिवारों ने घर में पेयजल कनेक्शन नहीं लिए थे।
मगर आज के समय में सभी परिवारों ने अपने घरों में पेयजल कनेक्शन ले रखे हैं। इस कारण उपरोक्त पेयजल स्टोरेज का पानी लोगों की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। इस कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग से कई बार लोग बड़ा स्टोरेज टैंक बनाने की मांग कर चुके हैं।
नरेश कुमार, चंद्रेेश, प्रदीप, चमन, सन्नी कुमार, पवन, सुरेंद्र, मनोज कुमार, विजय, नरेंद्र और भाग सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सिंगी, सिंगी और कोहलड़ी के गांव को पुखरी गांव में बने स्टोरेज टैंक से जाता है। मगर स्टोरेज टैंक का पानी जल्द ही खत्म हो जाता है। गर्मियों के दौरान ग्रामीणों की मुश्किलें ओर बढ़ जाती हैं। क्योंकि पेयजल स्रोत सूखने लगते हैं।
विज्ञापन
कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होती। ऐसे में छोटा पेयजल स्टोरेज टैंक ग्रामीणों की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पाता। ऐसे में अगर पुखरी गांव में ज्याता क्षमता वाला बड़ा पेयजल स्टोरेज टैंक का निर्माण होता है, तो तीन पंचायतों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से बड़ा टैंक बनाने की मांग की है।
आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि नए स्टोरेज टैंक निर्माण को लेकर एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारी को दिया जा चुका है। जल्द ही नए टैंक का निर्माण करवाया जाएगा।