फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भवला गांव में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद चालू करना भूला विद्युत बोर्ड

भवला गांव में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद चालू करना भूला विद्युत बोर्ड

Sun, 17 Mar 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
भवला गांव में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद चालू करना भूला विद्युत बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहो(चंबा)। ग्राम पंचायत अठलूंई के तहत आधा दर्जन गांवों में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले काफी सालों से कम वोल्टेज की समस्या है। लेकिन अभी तक विद्युत बोर्ड ने ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। हालांकि, विद्युत बोर्ड ने ट्रांसफार्मर तो स्थापित कर दिया है।

मगर अभी तक इस ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की है। इस कारण लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर शुरू करने की मांग को लेकर वे कई बार विद्युत बोर्ड से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक विद्युत बोर्ड की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। इस कारण ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड ने भवला गांव में दो साल पहले ट्रांसफार्मर स्थापित किया था। लेकिन अभी तक चालू नहीं हो पाया है। इस कारण अभी भी गांव छिगला, भवना, दिशनाल, नौणी, सलोली, तुगली, शिया, कल्हुण और कैथोटू में बिजली की कम वोल्टेज समस्या हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड मेंबर धर्म चंद, ग्रामीण अशोक कुमार, लेखराज, कर्म चंद, आसो राम, टेक चंद, छिंदू राम, देविया राम और देसराज का कहना है कि गांवों में कम वोल्टेज होने के कारण जहां गृहिणियों को शाम के समय खाना बनाने में परेशानी होती है, तो वहीं स्कूली बच्चें पढ़ाई करने में भी असमर्थ रहते हैं। उन्होंने बल्ब के साथ दीये जलाने पड़ रहे हैं।

ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की कि भवला गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर को जल्द चालू किया जाए। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed