फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किहार की छह पंचायतों में ब्लैक आउट, 1

किहार की छह पंचायतों में ब्लैक आउट, 1

Sat, 09 Feb 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
किहार की छह पंचायतों में ब्लैक आउट, 1
किहार की छह पंचायतों में ब्लैक आउट, 18 हजार आबादी अंधेरे में
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बाद किहार सेक्टर में जनजीवन अस्त व्यवस्त, सड़कें बंद
अमर उजाला ब्यूरो
किहार(चंबा)। किहार सेक्टर के अधीन आने वाली छह पंचायतों की बीस हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। यहां इस बार रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद यहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों के घरों को रोशन करने वाली बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो वहीं मार्ग भी बंद पडे़ हैं। ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था भी ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि बर्फबारी से बिजली की लाइनें टूट गई हैं। इसके साथ ही बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। जानकारी के अनुसान किहार सेक्टर के निचले क्षेत्रों में करीब एक फीट और ऊंचाई वाले इलाके पुखरोग, जंगदलोग, बंजली और किलोड़ में साढ़े तीन फीट बर्फबारी हुई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बिजली गुल है, तो वहीं दूसरी तरफ पानी की आपूर्ति भी ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण क्षेत्र प्रचंड ठंड की चपेट में है। इससे जनजीवन भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बर्फबारी के बाद क्षेत्र में पेयजल किल्लत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed