{"_id":"5bc8c7a1bdec22697b1159b0","slug":"71539884961-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाई की दुकान में रखी साठ किलो मिठाई फिंकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवाई की दुकान में रखी साठ किलो मिठाई फिंकवाई
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
sweet
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। त्योहारी सीजन को देखते हुए चंबा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके तहत रोजाना हवाई की दुकानों और कारोबारी संस्थानों में जाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच की जा रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार दोपहर बाद धरवाला में दबिश देकर हलवाई की दुकान में मिठाइयों की गुणवत्ता जांची। इस दौरान दुकान में रखी मिठाइयों में मक्खी और चींटियां पाई गई। इसको देखते हुए दुकान में रखी करीब 60 किलो मिठाई मौके पर ही फिंकवाई गई। इसे खाने से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था। इस दौरान टीम ने धरवाला में सभी दुकानों में मिठाइयों की जांच की।
धरवाला पहुंची स्वास्थ्य टीम में जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद समेत अन्य टीम शामिल थी। हलवाई की दुकान में चेकिंग के बाद मिठाई की सप्लाई लेकर आ रही गाड़ी की भी चेकिंग की। इस दौरान वाहन में रखे सभी खाद्य उत्पादों की जांच पड़ताल की गई। चेकिंग के दौरान कारोबारियों को गुणवत्ता युक्त और ताजी मिठाइयां बेचने की हिदायत दी गई ता कि लोगों की सेहत पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोत मार्ग पर पठानकोट से आ रही मिठाइयों की खेप को नष्ट करवाया था जबकि पुराने बस स्टेंड में खराब पनीर की करीब ढाई क्विंटल खेप को नदी में फिंकवाया था। जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि धरवाला में साठ किलो खराब हो चुकी मिठाई फिंकवाई गई है। मिठाई पर मक्खियां और चिंटियां पड़ी हुई थी। इसे खाने से लोगों की सेहत खराब हो सकती थी।
विज्ञापन