{"_id":"5bc618fcbdec2269ab3a0134","slug":"71539709180-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराही नृत्य से छात्राओं ने मोहा सबका मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराही नृत्य से छात्राओं ने मोहा सबका मन
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। रावमापा पाठशाला चांजू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विस उपाध्यक्ष हंसराज ने शिरकत की। कार्यकारी प्रधानाचार्य नीमराज कौशल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने चुराही नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसे सभी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती के तहत छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने स्कूल के पुराने और मेधावी छात्रों को नवाजा। इस दौरान चांजू स्कूल में पढ़कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनी पिंकी ने भाषण में सभी बच्चों को प्रेरित किया।
उन्होंने स्कूल के दिनों को याद करते हुए एक कविता भी प्रस्तुत की। शिक्षक पीसी ठाकुर ने भवन निर्माण, स्टाफ की कमी, स्टेज की कमी समेत स्कूल की अन्य समस्याओं को विस उपाध्यक्ष के समक्ष रखा। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने अपने संबोधन में सांस्कृतिक कार्यक्रम को तैयार करने वाली शिक्षिका उमा ठाकुर और स्टाफ की सराहना की। इस दौरान विस उपाध्यक्ष ने स्टेज निर्माण के लिए ढाई लाख की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा स्कूल को तीन-चार अन्य कमरे और मैदान निर्माण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने 21 हजार रुपये भी दिए। जिला परिषद सदस्य ज्ञान चौहान ने भी 11 हजार रुपये भेंट किए।
विज्ञापन