{"_id":"5bb8e50e867a5514c673ee6a","slug":"71538843918-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी एवं कराधान विभाग ने भरे शराब के पांच सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी एवं कराधान विभाग ने भरे शराब के पांच सैंपल
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने शनिवार को शराब के ठेकों में दबिश दी। इस दौरान ठेकों में बिकने वाली शराब की गुणवत्ता की जांच गई। इसके लिए टीम ने शराब के पांच सैंपल भरे हैं। इन्हें रसायनिक परीक्षण के लिए विभाग कंडाघाट लैब में भेजेगा। लैब में शराब के सैंपलों को रसायनिक परीक्षण होगा। परीक्षण के दौरान शराब में अगर किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी शराब सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसी शराब पीने वाले लोगों के लीवर भी खराब हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार चालू वर्ष में शराब के 34 सैंपल लिए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। लहां पर विभाग को मिलावटी शराब बेचने की सूचना मिलती है। विभागीय टीम तुरंत कार्रवाई के लिए पहुंच जाती है। शनिवार को भी विभाग को सूचना मिली थी कि शहर के आसपास के ठेकों में मिलावटी शराब बेची जा रही है। इसको देखते हुण् सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा अजय धीमान ने ठेकों में दबिश दी। इस दौरान उनके साथ अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौजूूद रहे। इस दौरान उन्होंने शराब के पांच सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि शराब की जांच करने के लिए ठेकों से पांच शराब के सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग मिलावटी शराब बेचने वालों पर पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन