{"_id":"5bb4bdef867a557ed04929e5","slug":"71538571759-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस किराये में बढ़ोतरी पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस किराये में बढ़ोतरी पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा
Updated Wed, 03 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। बस किराये में हुई बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को एबीवीपी ने उपायुक्त के माध्यम से परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर को ज्ञापन भेजा। इकाई अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने बताया कि न्यूनतम किराया तीन रुपये से बढ़ाकर सरकार ने छह रुपये कर दिया गया है। इसकी वजह से छात्रों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक ग्रामीण राज्य है।
हिमाचल की जनता ज्यादातर गांव में ही रहती है। आम लोगों को आवाजाही करने के लिए बसों में सफर करना पड़ता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने जो बस किराये में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार के इस फैसले को लेकर छात्र वर्ग में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी सदैव छात्र हित के लिए लड़ाई लड़ती आई है। इसलिए सरकार के इस फैसले के खिलाफ भी एबीवीपी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बस किराये में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापिस लिया जाए। अन्यथा एबीवीपी प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। इसके बाद जो भी स्थिति पैदा होगी। उसके बाद की जिम्मेवारी प्रदेेश सरकार की होगी।
विज्ञापन