{"_id":"5b5dfc8b4f1c1b66428b4aa1","slug":"71532886155-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत ने हिमाचल को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत ने हिमाचल को 4-0 से हराया
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मिंजर महिला हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला मेरठ और जीएमसी दिल्ली के बीच में खेला गया। इसमें मेरठ ने दिल्ली के खिलाफ दो गोल किए। जबकि दिल्ली एक ही गोल कर पाई। इस तरह से एक गोल से मेरठ की टीम विजयी रही। जबकि दूसरा मैच देहरादून और चंबा के बीच में खेला गया।
इसमें देहरादून की टीम ने चंबा की टीम एक के मुकाबले दो गोल दागकर मात दी। वहीं तीसरा मुकाबला सोनीपत और हिमाचल के बीच में हुआ। यह मुकाबला एक तरफा रहा। सोनीपत की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार चार गोल दागे। जबकि हिमाचल की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इस तरह से सोनीपत की टीम ने 4-0 से मैच में शानदार विजयी हासिल की। महिला हॉकी खिलाड़ियों के मैच देखने के लिए चौगान में दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन