फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़क का कार्य समय पर शुरू नहीं करने पर ठेकेदार का टेंडर रद्द

सड़क का कार्य समय पर शुरू नहीं करने पर ठेकेदार का टेंडर रद्द

Fri, 13 Jul 2018 10:01 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
सड़क का कार्य समय पर शुरू नहीं करने पर ठेकेदार का टेंडर रद्द
सलूणी (चंबा)। लोनिवि मंडल सलूणी ने समय पर कार्य नहीं करने वाले एक ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अन्य ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। शल्ला मोड़ से जटौता तक चार किमी बनने वाली सड़क का टेंडर एक साल पहले हुआ था। इस सड़क के निर्माण पर 35 लाख रुपये की धनराशि खर्च होनी थी। जिस ठेकेदार को यह कार्य दिया गया था। वह सड़क का कार्य शुरू नहीं कर रहा था। इसके कारण दो पंचायतों के दो दर्जन गांव के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संबंधित गांव के ग्रामीण बार-बार प्रशासन व विभाग से ठेकेदार की शिकायत कर रहे थे। इसके चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

उपरोक्त सड़क का निर्माण कार्य एससी/ एसटी सब प्लान के तहत किया जाना था परंतु ठेकेदार सड़क बनाने का कार्य शुरू नहीं कर रहा था। इसके चलते लोनिवि द्वारा संबंधित ठेकेदार को कई बार नोटिस भी जारी किए गए परंतु ठेकेदार पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ। इसके चलते विभाग को कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका टेंडर ही रद्द करना पड़ा। विभाग द्वारा क्षेत्र के अन्य कार्यों की भी सूची तैयार की जा रही हैं। जो टेंडर होने के बाद अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं, उन कार्यों को भी विभाग रद्द करके नए सिरे से टेंडर करेगा ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार का टेंडर रद्द किया गया है। अब यह टेंडर नए सिरे से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed