{"_id":"5b48cfd24f1c1b48748b45f1","slug":"71531498450-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिद्रोह स्कूल में तीसरे दिन भी कक्षाओं में नहीं पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिद्रोह स्कूल में तीसरे दिन भी कक्षाओं में नहीं पहुंचे बच्चे
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला भिद्रोह के बच्चों ने तीसरे दिन भी कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा। शुक्रवार को भी कोई छात्र स्कूल नहीं पहुंचा। कक्षा बहिष्कार के तीन दिन बीतने पर भी शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है।
स्कूल में तैनात इकलौते अध्यापक को तीसरे दिन भी बच्चों को पढ़ाए बिना ही घर लौटना पड़ा। क्लास रूम सन्नाटा रहा। एक भी बच्चा पढ़ाई करने के लिए स्कूल नहीं पहुंचा।
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ताजदीन व अभिभावकों में जोगिंद्र, भानू, रत्न, ललिता, निकू, शांति व घुन्नू ने बताया कि स्कूल में 61 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ एक शिक्षक पर है। स्कूल में बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी मेडिकल, एलटी, शास्त्री, पीटीई, टीजीटी आर्टस और मुख्याध्यापक के पद खाली पड़े हैं। छात्र तब तक हड़ताल पर रहेंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
इनसेट
उच्चाधिकारी को करवा दिया गया है अवगत: मोहम्मद हनीफ
स्कूल प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि स्कूल में छात्रों की हड़ताल बारे शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की संभावना है।