फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सेईपुल में 15 दिनों से पेयजल किल्लत, आंदोलन को चेताया

सेईपुल में 15 दिनों से पेयजल किल्लत, आंदोलन को चेताया

Tue, 26 Jun 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सेईपुल में 15 दिनों से पेयजल किल्लत, आंदोलन को चेताया
water shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। तीसा के सेई पुल गांव में 15 दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पानी की सप्लाई बहाल नहीं होने की स्थिति में चक्का जाम करने की धमकी दी है। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोगों का आरोप है कि वह आईपीएच विभाग से कई बार इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। इस वजह से लोगों को दो किलोमीटर दूर से गाड़ियों में पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीण खेमराज, यशवंत ठाकुर, पंडित खेमराज, लेखराज, करतार सिंह, महिंद्र सिंह और निधिया राम ने बताया कि सेईपुल गांव में 15 दिनों से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। हालांकि गांव में एक हैंडपंप भी लगा है। मगर इससे भी दूषित पानी निकल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन व आईपीएच विभाग से पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

जल्द बहाल करवाई जाएगी पेयजल सप्लाई:भगत राम कनिष्ठ अभियंता भगत राम ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके साथ ही गांव की बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को बहाल करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed