{"_id":"5b002f604f1c1b5c798b5259","slug":"71526738784-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द नियमित होंगे अनुबंध पर तैनात शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द नियमित होंगे अनुबंध पर तैनात शिक्षक
Updated Sat, 19 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। 31 मार्च 2018 को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध आधार पर तैनात अस्सी टीजीटी अध्यापकों और आठ सीएंडवी अध्यापकों को जल्द नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। इस संदर्भ में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में भी पहुंच चुकी है। अधिसूचना के मुताबिक तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले टीजीटी और सीएंडवी अध्यापकों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने उक्त शर्त को पूरा करने वाले अध्यापकों का संपूर्ण ब्योरा तीन दिन के भीतर कार्यालय में मंगवाया है। इस मामले में लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं जाएगी। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद अनुबंध आधार पर अध्यापकों को नियमित करना है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अनुबंध आधार पर कार्यरत अस्सी टीजीटी और आठ सीएंडवी अध्यापकों का ब्योरा मांगा गया है। इसके लिए तीन दिन का समय शिक्षकों को दिया गया है।