फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हिंदी और अंग्रेजी में विद्यार्थी कमजोर, स्कूलों में इनरोलमेंट कम

हिंदी और अंग्रेजी में विद्यार्थी कमजोर, स्कूलों में इनरोलमेंट कम

Mon, 09 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हिंदी और अंग्रेजी में विद्यार्थी कमजोर, स्कूलों में इनरोलमेंट कम
Teacher Shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। इंस्पेक्शन विंग चंबा ने सोमवार को भटियात क्षेत्र के कई स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जांच में पाया गया कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही विषयों में कमजोर हैं। औचक निरीक्षण की अगुवाई इंस्पेक्शन विंग के उपनिदेशक जलालदीन ने की। जबकि इंस्पेक्शन प्रधानाचार्य अशोक धीमान भी मौजूद रहे। स्कूलों में टीम की दबिश के बाद क्षेत्र के अन्य स्कूलों में हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्शन विंग टीम की ओर से सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का मकसद शिक्षा व्यवस्था को सुधारना है। ताकि सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके। जानकारी के अनुसार टीम ने प्राइमरी स्कूल भगेईयां, द्रम्मनाला, ककरोटी, थलेल, चगरेटा, रूपौणा, माध्यमिक स्कूल ककरोटी मट्टा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल में भी दबिश दी। औचक निरीक्षण के दौरान द्रम्मनाला और रूपौणा में स्कूली नौनिहाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों में बेहद कमजोर पाए गए।
विज्ञापन


इस पर विभागीय टीम ने स्कूल में तैनात अध्यापकों को इन विषयों पर बल देने की बात कही है। इसके अलावा कुछ सरकारी स्कूलों में काफी कम इनरोलमेंट पाई गई। इस पर विस्तृत रिपोर्ट टीम ने तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय टीम ने अन्य खामियों को भी जल्द पूरा करने केे निर्देश दिए। इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक जलालदीन ने भी खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान आठ स्कूलों में दबिश दी गई। इस दौरान दो स्कूलों में बच्चें हिंदी और इंग्लिश विषय में कमजोर पाए गए। उन्होंने कहा कि खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed