{"_id":"5abfc0124f1c1bd5618b4c1f","slug":"71522515986-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूंई में छह माह से चल रही पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूंई में छह माह से चल रही पेयजल किल्लत
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। महिला मंडल धारूंई का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। इसमें महिलाओं ने धारूंई गांव में चल रही पेयजल किल्लत के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया। महिला मंडल की प्रधान चंपा देवी ने बताया कि धारूंई गांव में छह महीने से पेयजल किल्लत चल रही है। इस वजह से ग्रामीण काफी परेशान है। ऐसा वहां पर तैनात आईपीएच विभाग का कर्मचारियों की लापरवाही से हो रहा है।
इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में सप्ताह में दो या तीन दिन ही पानी आता है। धारूंई गांव को पेयजल सप्लाई मुहैया करवाने वाली धारूंई-भुमणी लाइन में पानी नियमित रूप से छोड़ जा रहा है। मगर उपरोक्त कर्मचारी गांव में नियमित रूप से सप्लाई नहीं दे रहे हैं। जब गांववासी पानी की समस्या को लेकर कर्मचारी के पास जाते हैं, तो कर्मचारी समस्या का समाधान करने की बजाए लोगों को डराते धमकाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उपायुक्त हरीकेश मीणा से मांग की कि गांव में चल रही पेयजल किल्लत का समाधान किया जाए। इसके साथ ही उक्त कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्य अंजू बाला, कमलेश कुमारी, राज कुमारी, उर्मिला, कविता, बिमला, सुरेखा, तुलसी, आशा कुमारी और उषा कुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन