फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्वास्थ्य मंत्री से लगाई डॉक्टरों की तैनाती की गुहार

स्वास्थ्य मंत्री से लगाई डॉक्टरों की तैनाती की गुहार

Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री से लगाई डॉक्टरों की तैनाती की गुहार
Doctor - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री से मिला। इसमें ग्रामीणों ने सलूणी उपमंडल के स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की मांग रखी। भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि सलूणी के 22 स्वास्थ्य केंद्रों में 44 डॉक्टर होने चाहिए। मगर वहां सिर्फ 17 डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं। कई स्वास्थ्य केंद्र बिना डॉक्टर के चल रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सलूणी उपमंडल की 43 पंचायतों में रहने वाली 40 हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधा के लिए उपमंडल में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। मगर वहां डॉक्टर नहीं होने से उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। पिछली सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के नाम पर ठगी की थी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाई कि जो कार्य कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई। उसे भाजपा के कार्यकाल में पूरा किया जाए। ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सलूणी में वर्ष 2016 में 94 आशा वर्करों की नियुक्ति हुई थी। प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्हें उचित मानदेय मिलना चाहिए। इस मौके पर सुंडला के पूर्व प्रधान खेमराज, बरंगाल के उपप्रधान रोशनलाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार और पुखरी के उपप्रधान खेमराज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री विपन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में नए डॉक्टरों की नियुक्ति होते ही प्राथमिकता के आधार पर सलूणी में डॉक्टरों के खाली पद भरे जाएंगे। इसके अलावा आशा वर्करों के मानदेय को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed